आगरालीक्स …Agra News : आगरा में मेयर का चुनाव लड़ी सपा नेत्री अपने पति को पीटने, रंगदारी वसूलने के आरोपों पर बोलीं, हम एक साल रिलेशन में रहे,मेरे न्यूड वीडियो बना लिए। ( Agra News : SP worker Juhi Prakash speak after Husband Yogendra lodge FIR against him)
आगरा में सपा से मेयर का चुनाव लड़ी जूही प्रकाश ने जून 2024 में फ़्लोरेंस सोसाइटी, भावना एस्टेट, सिकंदरा में रह रहे योगेंद्र प्रताप से शादी की। योगेंद्र प्रताप ने थाना सिकंदरा में पत्नी जूही प्रकाश पर पेट्रोल पंप अपने नाम कराने, 2023 में मेयर के चुनाव लड़ने के दौरान 35 लाख रुपये वसूलने और 17 सितंबर को कांच की बोतल मारकर घायल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
2019 में हुई जूही प्रकाश से मुलाकात
जूही प्रकाश आगरा के रुई की मंडी की रहने वाली हैं। जूही प्रकाश की मां की 2013 में और पिता की 2018 में पिता की कैंसर से मौत हो गई थी। 2016 में नोटबंदी के दौरान कैंसर से जूझ रहे पिता के इलाज के लिए पैसे निकालने के लिए लाइन में लगने का टवीट करने पर वह सुर्खियों में आईं थी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके टवीट को मुददा बनाया था। उन्होंने एमए सोशियलॉजी के बाद एमबीए किया था। 2019 में जूही प्रकाश की योगेंद्र प्रताप से सोशल मीडिया के माध्यम से मुलाकात हुई। योगेंद्र प्रताप यूपीएससी की तैयारी कर रहा था और जूही प्रकाश भी तैयारी कर रहीं थी, इससे दोनों में दोस्ती बढ़ी और 10 जनवरी 2019 को दोनों की मुलाकात हुई।
2023 से रिलेशन में रहे
जूही प्रकाश ने 2023 में सपा से आगरा से मेयर का चुनाव लड़ा, मीडिया से जूही प्रकाश का कहना है कि योगेंद्र प्रताप उनका प्रचार कराने के लिए आगरा आ गया और उनके साथ उनके घर पर रहा। दोनों को शादी करनी थी इसके बाद से दोनों रिलेशन में रहने लगे, बाहर घूमने गए, वहां होटल में एक साथ ठहरे और रिलेशन बनाए। आरोप है कि इसी दौरान योगेंद्र प्रताप ने न्यूड वीडियो बना लिए। मगर, मार्च 2024 में योगेंद्र प्रताप ने दूरी बना ली। सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटा दिया, वह शादी के लिए हां नहीं कर रहा था और उसके पास कई वीडियो थे, इस मामले में जूही प्रकाश ने थाना शाहगंज में तहरीर दी, इसके बाद एक जून को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली, तीन जून को रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी रजिस्टर करानी थी लेकिन नहीं कराई।
फ्लैट में बंद रखा, पार्टी के नेताओं के साथ समय बिताने का दबाव बनाया
जूही प्रकाश का आरोप है कि शादी होने के बाद योगेंद्र प्रताप उसे फ्लैट में बंद कर जाता था। वह बसपा पार्टी से जुड़ा हुआ है पार्टी के नेता फ्लैट पर आते थे तो उन्हें शराब सर्व करने के लिए कहता था। पार्टी के नेताओं के साथ वक्त बिताने के लिए कहता था जिससे पार्टी में कोई पद मिल जाए। कमरे में एक साथ सोने के लिए कहता था गलत गलत मैसेज करता था। आरोप है कि योगेंद्र प्रताप के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं, लैपटॉप में उनके साथ के वीडियो हैं। जूही प्रकाश का कहना है कि 17 सितंबर को योगेंद्र घर से बाहर गया तो उसका लैपटॉप चेक किया, उसमें मेरे ही नहीं कई अन्य महिलाओं के वीडियो और आपत्तिजनक तस्वीर थी, जब उसे फोन किया तो वह अपने दोस्तों के साथ आया और मारपीट की। इस दौरान वह बोतल पर गिर गया जिससे उसके चोट आ गई।