आगरालीक्स…मथुरा के भी इन तीन प्रमुख मंदिरों के बाहर से लिए गए प्रसाद के सैंपल. जांच को भेजे गए. तिरुपति बाालाजी मंदिर के प्रसाद में मिली थी मिलावट…
तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिली मिलावट के मामले ने पूरे देश को हैरान कर दिया है. इस मामले की जांच की जा रही है तो वहीं अब ब्रज की नगरी मथुरा में भी एफएसडीए ने प्रसाद के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा है.
सहायक आयुक्त एफएसडीए धीरेंद्र प्रतााप सिंह ने बताया कि प्रसाद में मिलावट का मामला सामने आने के बाद टीम ने वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर, मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर और गोवर्धन मंदिदर के बाहर लगने वाली दुकानों से प्रसाद के सैंपल लिए हैं. टीम ने इस सैंपपल को एकत्रित कर उनहें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है. प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद यहां के भी प्रसाद में मिलावट है या नहीं इसकी जानकारी हो सकेगी. यह सैंपल 13 स्थानों से लिए गए हैं. जो भी सैंपल जांच में फेल मिलेंगे उनके खिलाफ मानक के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.