आगरालीक्स… Mission Admission Agra News : आगरा के मिशनरी स्कूलों में नर्सरी में प्रवेश का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सेंट फेलिक्स के फार्म की तिथि घोषित। दो साल 10 महीने से तीन साल 10 महीने तक के बच्चों को ही मिलेगा प्रवेश। ( Mission Admission Agra News : St. Felix Nursery Admission process start from 13th October, Full detail)
मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों में अप्रैल 2025 में नर्सरी में प्रवेश के लिए अक्टूबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाती है। सेंट फैलिक्स ने नर्सरी में प्रवेश के लिए आनलाइन फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। सेंट फेलिक्स में नर्सरी में प्रवेश के लिए 13 से 17 अक्टूबर तक आनलाइन फार्म भरे जाएंगे। इसके बाद 21 से 24 अक्टूबर तक आनलाइन फार्म सहित अन्य दस्तावेजों की हार्ड कॉपी सेंट फेलिक्स स्कूल में जमा करनी होगी। 31 दिसंबर 2024 को जिन छात्रों को प्रवेश मिलेगा उनकी सूची जारी की जाएगी। दो से 12 जनवरी 2025 तक प्रवेश लेने वाले छात्रों को फीस जमा करनी होगी। अभी अन्य स्कूलों ने प्रवेश संबंधी दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं।
एक जून 2021 से 31 मई 2022 तक हो जन्म
सेंट फेलिक्स में नर्सरी में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र दो साल 10 महीने से तीन साल 10 महीने के बीच में होनी चाहिए। ऐसे बच्चे जिनका जन्म एक जून 2021 से लेकर 31 मई 2022 के बीच में जन्म होना चाहिए।
सेंट फेलिक्स में प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए स्कूल की वेबसाइट पर क्लिक करें www.stfelixagra.com
मिशनरी स्कूल
सेंट फेलिक्स, सेंट पीटर्स की जूनियर विंग
सेंट पैट्रिक्स
सेंट एंथनीज
सेंट कॉनरेड्स
सेंट फ्रांसिस
सेंट जार्जेज