Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News : Special vaccination drive from 13th February 2023 #agra
आगराबिगलीक्स

Agra News : Special vaccination drive from 13th February 2023 #agra

110

आगरालीक्स ….आगरा में आज से 11 बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए टीके लगाए जाएंगे। जानें कहां और कैसे लगवाएं टीके।

सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विशेष टीकाकरण पखवाड़े का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। यह 24 फरवरी तक चलेगा। अभियान के दौरान शून्य से पांच साल तक के टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण जरूर कराएं | बच्चों को टीकाकरण करने से संक्रामक रोग होने की संभावना को कम होती है। इसके अलावा अधिकांश लोगों के प्रतिरक्षण से समुदाय में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी कम हो जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले माह नौ जनवरी से चले अभियान के दौरान 4137 सत्र लगाए गए जिसमें गर्भवती और बच्चों का टीकाकरण किया गया | इसमें गर्भवती को टीडी प्रथम डोज 2461 , टीडी द्वितीय डोज 1911, टीडी बूस्टर 1390 और बच्चों को बीसीजी 3693, जीरो पोलियो की खुराक 1445, पेंटा फर्स्ट 5415 , पेंटा सेकंड 5425 , पेंटा थर्ड 5076, एमआर फर्स्ट 4618, एमआर सेकंड 5933, डीपीटी 6750, डीपीटी बूस्टर 5806 के टीकाकरण से अच्छादित किया गया ।
खसरा और रूबेला का नहीं होगा संक्रमण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन (डीआईओ) ने बताया कि सोमवार से खसरा और रूबेला (एमआर) बचाव के लिए दूसरे चरण का आगाज होगा। हर बच्चे तक पहुंच बनाने के लिए 3200 सत्र लगाकर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि अधिक बच्चों का टीकाकरण कर लाभ दिया जा सकें। अभियान सफल बनाने के लिए विभागीय तैयारी पूर्ण हो गई है। हाल ही में ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को बुलाकर प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही आशा, आशा संगिनी, एएनएम को भी प्रशिक्षित किया जा चुका है।
अपर शोध अधिकारी एस.पी सत्संगी ने बताया कि 13 से 24 फरवरी तक चलने वाले अभियान के लिए सभी वैक्सीन स्टोर पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है तथा मानक के अनुसार वैक्सीन की मॉनिटरिंग भी हो रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Agra gripped by severe heat; scorching winds blow during the day…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से धधक रहा आगरा. दिन में चली लू. जानें आज कितना...

आगरा

Agra Live News: Shri Adinath Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav on April 23 at the MD Jain Inter College Ground in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड में 23 अप्रैल से शुरू...

आगरा

Agra Live News: Honoring Meritorious Students of the 2025-26 Session at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई 10वीं के मेधावियों का किया...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

error: Content is protected !!