आगरालीक्स…. आगरा में बच्चों को 11 बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है, आप भी पांच साल तक के अपने बच्चे को टीका लगवा सकते हैं।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि जीरो से 5 वर्ष तक के लक्षित बच्चों को टीकाकरण कराकर 11 बीमारियों से सुरक्षित करें, साथ ही अगर किसी को टीकाकरण से संबंधित कोई समस्या आती हैं तो वह तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
डीआईओ डॉ. वर्मन ने बताया कि अभियान के दौरान 3200 सत्र लगाकर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले माह नौ जनवरी से चले अभियान के दौरान 4137 सत्र लगाए गए जिसमें गर्भवती और बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसमें गर्भवती को टीडी प्रथम डोज 2461, टीडी द्वितीय डोज 1911, टीडी बूस्टर 1390 और बच्चों को बीसीजी 3693, जीरो पोलियो की खुराक 1445, पेंटा फर्स्ट 5415 , पेंटा सेकंड 5425 , पेंटा थर्ड 5076, एमआर फर्स्ट 4618, एमआर सेकंड 5933, डीपीटी 6750, डीपीटी बूस्टर 5806 के टीकाकरण से अच्छादित किया गया था।