मथुरालीक्स…. होली पर मथुरा और वृन्दावन जा रहे हैं तो खबर पढ़ लें, आज से वृन्दावन में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक। रूट डायवर्जन किया गया।

होली पर मथुरा और वृन्दावन में भीड़ उमड़ने लगी है, तीन मार्च को रंगभरनी एकादशी पर वृन्दावन में परिक्रमा लगाई जाती है और ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में होली खेली जाती है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं, इसे देखते हुए बुधवार यानी एक मार्च की शाम से पांच मार्च तक वृन्दावन में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वृन्दावन में केवल ई रिक्शा से ही आ जा सकेंगे।
ये की गई व्यवस्था
यमुना एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहन दारुक पािर्कंग और टीएफसी मैदान पर पार्क किए जाएंगे वाहनों को इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टैंड पार्किंग और मंडी समिति पार्किंग पर खड़े करने की व्यवस्था की गई है।
मथुरा की ओर से आने वाले वाहन टीएफसी पार्किंग और चौहान पार्किंग पर पार्क किए जाएंगे
छटीकरा से आने वाले वाहन वैष्णो देवी मंदिर के सामने और बराबर में पार्किंग में खड़े किए जाएंगे छोटे बाहर मल्टीलेवल पार्किंग अन्नपूर्णा पार्किंग रायल भारती मोड़ पर खड़े किए जाएंगे
नगला रामताल की ओर से आने वाले वाहनों को छह शिखर मंदिर के पास पार्क किया जाएगा।