Tuesday , 25 August 2026
Home आगरा Agra News: Spicy Sugar shines at “Jashn-e-Glamour” in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Spicy Sugar shines at “Jashn-e-Glamour” in Agra…#agranews

341

आगरालीक्स…आगरा में “जश्न-ए-ग्लैमर” में चमका स्पाइसी शुगर का जलवा.तालियों से गूंज उठा आईटीसी मुगल

आगरा। जब मंच पर लाइट्स जल उठीं, संगीत गूंजा और ग्लैमर की चमक फैली, तब शुरू हुआ स्पाइसी शुगर संस्था का बहुप्रतीक्षित शो “जश्न-ए-ग्लैमर”, होटल आईटीसी मुगल के भव्य सभागार में।
संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा का रिक्शा पर सवार होकर मंच पर प्रवेश इस शाम की सबसे बड़ी सरप्राइज़ एंट्री रही। दर्शक तालियों और उत्साह से झूम उठे।

उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि स्पाइसी शुगर सिर्फ एक संस्था नहीं, बल्कि वह प्लेटफॉर्म है जो महिलाओं की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और दोस्ती को जश्न में बदल देता है।
इसके बाद रंग, रौनक और रिदम का सिलसिला शुरू हुआ। मधुबाला के अंदाज में माला खेड़ा की “ आइए मेहरबां” गीत पर प्रस्तुति ने दर्शकों को सिनेमा के स्वर्ण युग में लौटा दिया, वहीं “ये नंबर वन यारी है” गीत पर परफॉर्मेंस ने दोस्ती के रंग बिखेर दिए।

विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम को समर्पित एक्ट ने उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया। भले ही ऑल राउंडर दीप्ति शर्मा मंच पर मौजूद नहीं थीं, लेकिन उनके सम्मान में दी गई एक्टिंग और क्रिकेट प्रस्तुति ने जीत की भावना को जीवंत कर दिया। भक्ति और नृत्य के संगम के बाद जब पूनम सचदेवा ने “देखो-देखो ये शाम बड़ी मस्तानी” पर थिरकते हुए दर्शकों का अभिवादन किया, तो मंच सचमुच सितारों से जगमगा उठा। शो का अगला हिस्सा ग्लैमर और एनर्जी से भरपूर था। स्पेनिश, पंजाबी थीम पर दी गई प्रस्तुति ने पूरे सभागार को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मंच पर हास्य का रंग तब चढ़ा जब सदस्याओं ने हेरा फेरी के बाबू भैया के अंदाज़ में मज़ेदार एक्ट प्रस्तुत किया,
जिसे देख दर्शक ठहाकों से लोटपोट हो गए।

इसके बाद देशभक्ति गीतों और राधा-कृष्ण थीम पर प्रस्तुतियों ने भक्ति और भावनाओं की लहर दौड़ा दी। मुख्य अतिथि एओसी श्वेता सिंह, अपर्णा राजावत, डॉ. रंजना बंसल और मानसी चंद्रा ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। व्यवस्थाएं चांदनी ग्रोवर, पावनी सचदेवा और शिखा जैन ने संभालीं। लाइट, कैमरा और एक्शन से सजी यह शाम सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्लैमर, ग्रेस और गर्ल पॉवर का जश्न बन गई — जहां हर प्रस्तुति ने कहा, “हर स्त्री एक सितारा है, बस उसे मंच चाहिए चमकने का।

कार्यक्रम में आस्था, अलका, अनीता, सौम्य श्रीवास्तव, अंजलि, अंकिता, अंशिका, अर्चना, डॉ. चांदनी, बुलबुल, दिव्या, रेनू, डॉली, गरिमा, डॉ. ज्योति भास्कर, ज्योति, पूजा लूथरा, कविता अग्रवाल, मिनी, मोनिका, नीति, नेहा, प्रीति, कोमिला, रचना, पुष्पा, शिल्पा महेश्वरी, राधा, राखी, रिचा, रीता, रितु, शालिनी, सोनल, सोनाली, वर्षा, यामिनी, शीतल, सिमरन आदि सदस्याएं मौजूद रहीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Traffic routes in Agra will be diverted tomorrow due to Barawafat…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल बारावफात को लेकर रूट रहेगा डायवर्ट. लोहामंडी, मदिया कटरा,...

आगरा

Agra News: Find out what will be special and what arrangements are in place for the Ramlila and Janakpuri in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की रामलीला और जनकपुरी में जानिए क्या होगा खास और क्या...

आगरा

Agra News: Health Department in Agra on alert over rising swine flu cases in Delhi…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आने वाले पर्यटकों की होगी स्क्रीनिंग. दिल्ली में स्वाइन फ्लू...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th August 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!