Thursday , 11 December 2025
Home मथुरा Mathura News: Live-in lover and girlfriend commit murder
मथुरा

Mathura News: Live-in lover and girlfriend commit murder

मथुरालीक्स…लिव इन में रहने वाले प्रेमी—प्रेमिका ने किया मर्डर. मामूली बात पर रची खौफनाक साजिश.

मथुरा के कोसीकलां में रहने वाले एक युवक की हत्या लिव इन में रहने वाले प्रेमी प्रेमिका ने की थी. दोनों ने उसका शव कोसी में फेंक दिया. पुलिस में 4 अक्टूबर को लापता की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन जांच में मर्डर का एंगल सामने आया जिसके बाद पुलिस ने लिव इन में रहने वाले प्रेमी—प्रेमिका को अरेस्ट कर लिया. उन्होंने मामूली बात पर मर्डर की साजिश रची और उसे खौफनाक अंजाम तक पहुंचाया.

ये है मामला
मथुरा का रहने वाला सोनपाल गुरुग्राम के खोह गांव में किराए पर रहता था और वह पिछले 10 सालों से सेक्टर 5 गुरुग्राम में एक कंपनी में जॉब करता था. इसी कंपनी में गोंडा का रहने वाला कुशलपाल उर्फ कौशल जॉब करता था. सोनपाल सीनियर था. कुशलपाल अपनी एक प्रेमिका कासगंज की रहने वाली भावना के साथ ​लिव इन में रह रहा था. कुशलपाल और भावना मानेसर के सेक्टर 1 में लिव इन रिलेशनशिप में थे. पुलिस के अनुसार सोनपाल अक्सर कुशलपाल और भावना के लिव इन संबंधों का मजाक उड़ाता था. इसी बात से दोनों नाराज थे.

इस तरह रची मौत की साजिश
4 अक्टूबर को कुशलपाल चोरी की बाइक पर सोनपाल को बहाने से कोसी बार्डर पर ले गया. यहां सोनपाल की बेरहमी से चाकू से वार कर हत्या कर दी गई. पुलिस पहले इस मामले में गुमशुदगी के रूप में जांच कर रही थी लेकिन बाद में मर्डर की साजिश रची नजर आई. पुलिस ने जब कुशलपाल और उसकी प्रेमिका भावना को अरेस्ट कर लिया. इनकी​ निशानदेही पर पुलिस ने सोनपाल का शव भी बरामद कर लिया है.

Related Articles

मथुरा

Mathura News: Devotees can easily visit the Banke Bihari Temple this New Year…#mathuranews

मथुरालीक्स…नये साल पर बांकेबिहारी मंदिर में अब श्रद्धालु आसानी से कर सकेंगे...

मथुरा

Storyteller Indresh Upadhyay is about to become a groom

मथुरालीक्स…कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय बनने जा रहे है दूल्हा. घुड़चढ़ी की रस्म मनाई...

मथुरा

Mathura News: Instagram friend accused of physical abuse and blackmail…#mathuranews

मथुरालीक्स…इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती. गेस्ट हाउस में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो....

मथुरा

Sad News: 17-year-old girl jumps to her death in a pond, Raya, Mathura…#agranews

मथुरालीक्स…मथुरा में 17 साल की लड़की ने तालाब में लगाई मौत की...

error: Content is protected !!