आगरालीक्स…आगरा में मेजर ध्यानचंद जी की याद में खेल दिवस. 250 से अधिक खिलाड़ियों ने अपने खेल से किया प्रभावित…इनको मिला गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज
आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के छलेसर परिसर में 28 एवं 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद जी की याद में दो दिवसीय खेल दिवस मनाया जा रहा है. इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने अपने विभागों की दझता दिखते हुए आगामी अखिल भारतीय खेल कूद प्रतियोगिताओं के लिए अपनी भागीदारी प्रस्तुत की. इस खेल दिवस के मौके पर कुल 12 प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है.

आज कुल 4 प्रतियोगिता हुई जिनमें 3 प्रतियोगिताओं का निर्णय आया जिसमें 100 मीटर बालक वर्ग में आदर्श ने स्वर्ण पदक, दिगंबर ने रजत और निशु ने कांस्य पदक जीता. 100 मीटर बालिका वर्ग में भावना यादव ने स्वर्ण पदक, सलोनी ने रजत पदक एवं रिया सिंह ने कांस्य पदक जीता. 200 मीटर बालिका वर्ग भावना यादव ने स्वर्ण, रिया सिंह ने रजत, सलोनी सिंह ने कांस्य पदक जीतकर विजेता रहे. शेष प्रतियोगिताएं कल गुरुवार को कराई जाएगी. विश्वविद्यालय के 10 से अधिक विभाग जिसमें मुख्य रूप से दाऊ दयाल इंस्टीट्यूट, फरक्मेसी, कंप्यूटर एंड टेक्नोलॉजी, शारीरिक शिक्षा विभाग, आईईटी खंदारी, आदि ने प्रतिभाग किया.

कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य अथिति प्रो आशु रानी ने किया. विशिष्ट अथिति के रूप में प्रो अजय तनेजा मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल कूद विभाग के निर्देशक डॉ अखिलेश चंद सक्सेना ने की. संचालन सौम्या मिश्रा द्वारा किया गया. कार्यक्रम में छलेसर कैंपस से आनंद टाइटलर, डॉ सिंदुजा चौहान, उर्देव तोमर, रवि कुमार, महेश फौजदार, श्यामवीर सिंह चाहर, सचिन कुमार, ऋषि जैन, नीरज जोहरी, आदि मौजूद रहे.
