Monday , 7 April 2025
Home आगरा Agra News: Sri Ram’s praise song echoed in Agra’s Sri Jagannath temple…#agranews
आगरा

Agra News: Sri Ram’s praise song echoed in Agra’s Sri Jagannath temple…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री जगन्नाथ मंदिर में गूंजा श्रीराम स्तुति गान. भगवान का हुआ अभिषेक…जय राम रमारमणं समनं, भव ताप भयाकुल पाहि जनं…

श्रीजगन्नाथ मंदिर में आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की महिमा गूंज रही थी। रामजन्मोत्सव की कथा में शिवजी द्वारा श्रीराम की स्तुति में हर भक्त भक्ति में सराबोर नजर आया। श्रीहरि की कीर्तन पर नाचते गाते भक्तों ने श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। पंचामृत व पंचगव्य के साथ पुष्पों से राम दरबार का विधि विधान के साथ अभिषेक किया गया। जिसमें विशेष रूप से श्रीहरि के प्रिय पारिजात (हर श्रंगार) के पुष्पों के साथ गुलाब, गेंदा, जाफरी के पुष्प थे।

कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में राम जन्म के पावन अवसर पर आज राम नवनी महामहोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ व बहन सुभद्रा का आज विशेष श्रंगार किया गया। मंदिर को पुष्पों व सतरंगी रोशनी से सजाया गया। प्रातः मंगला आरती व श्रंगार आरती की गई। संध्या काल में इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने राम रक्षा स्त्रोत, दशावतार स्त्रोत पाठ के साथ श्रीरामजन्मोत्सव कथा का पाठ किया। शिवजी द्वारा की गई श्रीराम की स्तुति भी गाई गई। संध्या आरती के उपरान्त 108 पंचगव्य व पंचामृत के कलशों से सियाराम व भाई लक्ष्मण का अभिषेक कर आरती की गई। इस अवसर मंदिर परिसर में हरे राम, हरे कृष्णा… संकीर्तन के साथ श्रीराम के जयकारे भी खूब गूंजे। अंत में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, आशु मित्तल, राजेश उपाध्याय, अदिति गौरांगी, शैलेश बंसल, सुनील मनचंदा, संजीव मित्तल, सुशील अग्रवाल, राहुल बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विकास बंसल, संजय कुकरेजा, विपिन अग्रवाल, शाश्वत नंदलाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Bhagwat Katha is going on in the ancient Hanuman temple of Langde ki Chowki in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के लंगड़े की चौकी प्राचीन हनुमान मंदिर में चल रही कथा....

आगरा

Agra News: Annual fair of Maa Chamunda Devi (Raja Ki Mandi Railway Station) on 12th April, Mangal Kalash Yatra on 9th…#agranews

आगरालीक्स….आगरा के राजा की मंडी स्टेशन स्थित मां चामुण्डा देवी का वार्षिक...

आगरा

Agra News: Goddess Shashibala’s procession started in Agra with drums and attractive tableaux…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ढोल नगाड़ों संग आकर्षक झांकियों के साथ निकली देवी शशिबाला...

आगरा

Hindi is the only language that can strongly compete with the spread and dominance of English: Abhay kumar Dubey

आगरालीक्स…हिंदी ही एक मात्र ऐसी भाषा है जो अंग्रेजी के प्रसार और...

error: Content is protected !!