आगरालीक्स…आगरा के मिशनरी स्कूलों में नर्सरी—केजी के लिए एडमिशन प्रकिया शुरू. सेंट जॉर्जेज ने जारी की रजिस्ट्रेशन फार्म की डेट
आगरा के मिशनरी स्कूलों में नर्सरी और केजी के लिए एडमिशन की प्रोसेसिंग शुरू कर दी गई है. आगरा के बाग मुजफ्फर खां स्थित सेंट जॉर्जेज स्कूल की यूनिट 2 में क्लास नर्सरी और केजी सेशन 2026—27 के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म की तिथि जारी करी दी गई हैं. रजिस्ट्रेशन फार्म 500 रुपये का है.
सेंट जॉर्जेज यूनिट 2 में केजी और नर्सरी में प्रवेश के लिए 27 अक्टूबर औैर 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 2 बजे तक रजिस्ट्रेशन फार्म प्रापत कर सकते हैं. नर्सरी के लिए बच्चे की उम्र 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक होनी चाहिए तो वहीं केजी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक ही मान्य होगी. जन्म प्रमाण पत्र केवल नगर निगम का ही स्वीकृति किया जाएगा.