आगरालीक्स…Agra News: आगरा में अवैध शस्त्र और फर्जी लाइसेंस की जांच एसटीएफ करेगी। रिटायर असलहा बाबू सहित सात के खिलाफ दर्ज किया गया है मुकदमा। ( Agra News: STF investigate illegal weapon & Fake Licence#Agra )
आगरा के सिकंदरा के रहने वाले विशाल भारद्वाज की शिकायत पर एसटीएफ ने जांच की। एसटीएफ के इंस्पेक्टर यतेंद्र शर्मा की जांच के बाद अवैध शस्त्र और फर्जी शस्त्र लाइसेंस में मोहम्मद जैद खान, राजेश कुमार बघेल, भूपेंद्र सारस्वत, शिव कुमार सारस्वत, शोभित चतुर्वेदी, मोहम्मद अरशद खान के साथ ही रिटायर असलहा बाबू संजय कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें आम्र्स एक्ट और धोखाधड़ी की धाराएं लगाई गईं हैं।
एसटीएफ करेगी जांच
डीजीपी कार्यालय के पत्र के बाद अवैध शस्त्र मामले में सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें यह भी निर्देश दिए गए हैं कि विवेचना एसटीएफ के पास रहेगी, पुलिस को सहयोग करना होगा। इस मामले की जांच कर रही एसटीएफ के इंस्पेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय से दस्तजावेज मांगे हैं।