आगरालीक्स…Agra News : आगरा में मेडिकल स्टूडेंट को समझाया गया स्ट्रेस मैनेजमेंट, तनाव मुक्त कैसे रहें। ( Agra News : Stress Management class by Amogh Lila Prabhu in SNMC, Agra)
बदलती जीवनशैली और भागमभाग की जिंदगी में हर कोई तनाव में है। ऐसे में एसएन मेडिकल कॉलेज में एनएमओ द्वारा विशेष आध्यात्मिक सत्र "हार्मोनिया – बात करें / महसूस करें / उपचार करें / दोहराएं" कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरे रामा, हरे कृष्णा की भगति में पूरा वातावर्ण गूंज उठा, छात्रों, कालेज के संकाय सदस्य, कर्मचारी और इस्कॉन आगरा में बढ़ कर हिस्सा लिया।
मुख्य वक्ता अमोघ लीला प्रभु ने स्ट्रेस मैनेज करने के तरीके बताए, उन्होंने बेहद आसान शब्दों में तनाव प्रबंधन, अकेलेपन से ऊपर उठकर आध्यात्मिक जागृति के बारे में समझाया। चिकित्सक की भूमिका पर चर्चा की, आत्मविश्लेषण और आत्मविकास की ओर प्रेरित किया। डॉ राकेश त्यागी जी ,इस्कॉन आगरा के नरेंद्र प्रभु , एनएमओ आगरा के अध्यक्ष जी वी सिंह , एनएमओ ब्रज प्रांत के सचिव डॉक्टर अंकुर गोयल का विशेष योगदान रहा। एनएमओ एस एन मेडिकल कालेज के सचिव विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ प्रशांत लवानिया,
डॉ ऋचा सिंह, डॉ दिव्या श्रीवास्तव, डॉ वरुण अग्रवाल , डॉ प्रभात अग्रवाल , डॉ मयंक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।