आगरालीक्स…आगरा में एक छात्र नेता पेट्रोल लेकर पहुंच गया विवि के गेट पर. सुरक्षाकर्मी से हुई तीखी नोकझोंक. इसलिए उठा रहा था यह कदम
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में सोमवार को एक छात्र नेता पेट्रोल की बोतल लेकर विवि के गेट पर पहुंच गया. छात्र नेता के हाथ में पेट्रोल देकर सुरक्षाकर्मी ने उसे रोक लिया. इस पर दोनों के बीच वहां तीखी नोकझोंक भी हुई. कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मियों ने छात्र नेता के हाथ से बोतल छुड़ाई.

ये है पूरा मामला
छात्र नेता सौरभ तिवारी है. वह छात्र संघ चुनाव बहाल करने के लिए 12 सूत्रीय मांग कर रहे हैं. छात्र नेता सौरभ का कहना है कि वे छात्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मांग कर रहे हैं लेकिन विवि प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है. आज उनके साथ अंकित यादव, गगनदीप अजीत यादव, अंकुश यादव आदि मौजूद रहे.
ये हैं मांगें
लंबे समय से ठप सर्वर को ठीक कराने
छात्रावास की सुविधा देने
छात्र संघ बहाल करने
फीस वृद्धि वापस लेने
रूसा में हुए घोटाल ेकी जांच कर संल्प्ति अधिकारियों पर कार्रवाई हो