आगरालीक्स…आगरा में स्टूडेंट्स ने जाने बिजनेस प्लान. एकेडमिक एक्टिविटी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्लांस बताए…
सेठ पदम चन्द जैन प्रबन्ध संस्थान में दो दिवसीय ऐकेडमिक एक्टिविटी का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत क्विज बिजनेस प्लान और लोगो मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया क्विज में 54 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें टैगलाइन मार्केटिंग मिक्स एडवर्टाइजमेंट ब्रांड ऐम्बेसडर स्लोगन बिजनेस आइडिया सोशल मीडिया से सम्बनिधत प्रश्न रखे गये कार्यक्रम का आयोजन संस्थान में अध्ययनरत नव्या सैनी, अमीषा गुप्ता, जानवी तोमर कमलकांत, अभिषेक पचौरी आदि ने आयोजित किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिखित राउंड के पहले पांच प्रतिभागियों को अगले राउंड के लिए चयनित किया गया कार्यक्रम की अवधि 30 मिनट रखी गई।
लोगों मेकिंग प्रतियोगिता में 10 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसका शीर्षक महिला सशक्तिकरण रखा गया जिसकी समय सीमा 45 मिनट रही बिजनेस प्लान डेवलपमेन्ट प्रतियोगिता के लिये प्रतिभागियों को पांच पांच के समूह में विभाजित कर किया गया तत्पश्चात उन्होंने बिजनेस प्लान बनाया एवं इसका प्रस्तुतिकरण दिया इस प्रतियोगिता में पांच पांच प्रतिभागियों के साथ समूह ने प्रतिभाग किया। जिसके अन्तर्गत हर एक समूह को आधे घन्टे की समय सीमा प्रदान की गई विद्यार्थियों मार्बल इन्डस्ट्री हैल्थ केयर इन्डस्ट्री रेस्टोरेन्ट बिजनेस, ट्रान्सपोर्टेशन बिजनेस आदि से सम्बन्धित प्लान प्रस्तुत किये कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम समन्वयक डॉ० स्वाती माथुर ने माँ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के विद्यार्थियों को बधाई दी। डॉ० रूचिरा प्रसाद ने कार्यक्रम से सम्बन्धित नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया तथा बताया कि इस तरीके से प्रबन्धन एक्टिविटीज छात्रों के समग्र विकास में सहायक होती हैं। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मण्डल में डॉ० सीमा सिंह, डा० स्वेता चौधरी, सुश्री स्वेता गुप्ता, सुश्री जागती असीजा थे। तनु, हर्षित, जानवी, लवी, शुभांगी निखिल माधव कार्तिक आदि ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।