Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: Students of class 10th and 12th appearing in the board exams heard the Pariksha Pe Charcha 2024…#agranews
आगरा

Agra News: Students of class 10th and 12th appearing in the board exams heard the Pariksha Pe Charcha 2024…#agranews

176

आगरालीक्स…दिनचर्या नियमित और सकारात्मक रहें तो परीक्षा को लेकर नहीं होगा तनाव. आगरा में भी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं के बच्चों ने सुनी परीक्षा पे चर्चा.

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा की। विश्विधालय कुलपति प्रो आशु रानी के निर्देशानुसार आज सेठ पदमचंद जैन प्रबंधन संस्थान में यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल हुए और परीक्षा पर चर्चा को सजीव देख कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। कक्षा नौवीं से 12वीं तक के 804 विद्यार्थियों और 44 शिक्षकों ने इसमें शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा का तनाव कम करने, दिनचर्या नियमित करने और सकारात्मक होकर तनाव कम करने के सुझावों को सुना। विद्यार्थियों का कहना था कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर हमें बहुत लाभ हुआ है क्योंकि इसमें अन्य विद्यार्थियों ने जो प्रश्न पूछे या अपनी समस्याएं रखीं, वह कहीं न कहीं हम पर भी लागू होती हैं। उनके सुझावों को हम भी अमल में लाकर उनका हल करेंगे।

विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी आनलाइन कार्यक्रम से जुड़े और उन्होंने परीक्षा के दौरान बच्चों के साथ किए जाने वाले व्यवहार और उनके साथ संवाद की महत्ता को समझा। पिछले दिनो विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित मैराथन, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग, योग, वार्ता आदि गतिविधियों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने शामिल होकर परीक्षा को तनाव करने का प्रयास किया था।

इसके साथ ही विश्वविद्यालय के कम्यूनिटी रेडियो 90.4 पर भी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे यूनिवर्सिटी माडल स्कूल के साथ प्रसार क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों ने सुनकर लाभ लिया। रेडियो कार्यक्रम अधिशासी पूजा सक्सेना ने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद शिक्षकों ने विद्यार्थियों की विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

error: Content is protected !!