आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में इनफर्टिलिटी की समस्या तेजी से बढ़ने लगी है, महिलाओं के साथ ही पुरुष बांझपन भी बढ़ा है। इसका इलाज संभव है, कपल बच्चे की प्लानिंग कर सकते हैं। ( Agra News: Success rate of infertility treatment increases#Agra )
बदली जीवनशैली और तनाव भरी जिंदगी में इनफर्टिलिटी यानी बांझपन की समस्या बढ़ने लगी है। इसका एक बड़ा कारण अधिक उम्र में शादी है इसके साथ ही तनाव भी एक बड़ा कारण है। तनाव मुक्त रहने के साथ ही गर्भधारण करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं इससे गर्भधारण में समस्या नहीं आती है। जिन दंपती के गर्भधारण सामान्य तरह से नहीं होता है उनमें कृत्रिम गर्भधारण के लिए कई विकल्प हैं।
आईयूआई, आईवीएफ से बन रहे माता पिता
इनफर्टिलिटी की समस्या होने पर आईयूआई के साथ ही आईवीएफ से गर्भधारण कराया जा रहा है। अत्याधुनिक तकनीकी से इसके रिजल्ट भी अच्छे हो रहे हैं। सूने घरों में किलकारी गूंज रही है।