आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 52 हजार शस्त्र लाइसेंस की जांच होगी, फर्जी शस्त्र लाइसेंस से असलहा की खरीद फरोख्त में रिटायर बाबू सहित सात पर मुकदमा दर्ज करने के बाद सख्ती। ( Agra News: 52000 weapon licence investigation after STF Lodge FIR#Agra )
आगरा में एसटीएफ द्वारा फर्जी दस्तावेजों से लाइसेंस लेकर शस्त्रों की खरीद फरोख्त का खुलासा होने से खलबली मची हुई है। जिले में 52 हजार शस्त्र लाइसेंस हैं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन शस्त्र लाइसेंस की जांच कराई जाएगी। प्रभारी आयुध व एडीएम सिटी अनूप कुमार का कहना है कि जिन फर्जी लाइसेंस से पिस्टल सहित अन्य हथियारों की खरीद बिक्री की इर्ग वह 2005 06 में जारी दर्शाए गए, रिकॉर्ड में पत्रावलियां उपलब्ध नहीं है। ये है मामला
आगरा की एसटीएफ यूनिट के प्रभारी निरीक्षक यतेंद्र शर्मा ने थाना नाई की मंडी में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि 31 जुलाई 2024 को शिकायत मिलने के बाद शस्त्र धारक नई आबादी मेावती ताजगंज के रहने वाले मोहम्मद जैद खान की जांच की गई। इसमें आवेदन के लिए लिखी गई जन्मतिथि और दस्तावेजों में दर्ज जन्मतिथि में तीन साल का अंतर था, फर्जी दस्तावेज और शपथपत्र से लाइसेंस लिया गया। नई आबादी नगला मेबाती के रहने वाले नेशनल शूटर मोहम्मद अरशद खान के शस्त्र लाइसेंस की जांच में भी आवेदन और मूल जन्मतिथि में पांच साल का अंतर मिला।
रिटायर बाबू के खिलाफ भी मुकदमा
इसके साथ ही जवाहर नगर न्यू आगरा के रहने वाले राजेश कुमार बघेल के पास शस्त्र खरीदने के क्रय संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। शोभित चुर्वेदी, भूपेंद्र सारस्वत, शिव कुमार सारस्वत के साथ ही डीएम कार्यालय के रिटायर बाबू संजय कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम कार्यालय से रिटायर बाबू, असलाह लिपिक संजय कपूर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एसटीएफ की जांच शुरू होने के बाद संजय कपूर ने स्वैच्छिक रिटायरमेंट ले लिया था, एसटीएफ ने कूटरचना, तथ्यों को छिपाना, असत्य शपथपत्र प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।