आगरालीक्स…… आगरा में बादल छाने के साथ हवा चलने से गर्मी से राहत मिली थी, आज कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम विभाग का अनुमान।
आगरा में गुरुवार को गर्मी से राहत मिल गई थी, तापमान भी सामान्य से दो डिग्री नीचे पहुंच गया था। 25 दिन से 40 डिग्री से अधिक तापमान था, यह तापमान गुरुवार को 38 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को तापमान बढ़ेगा और गर्म हवा भी चलेगी। आगरा में आज दिन का तापमान 25 डिग्री तक पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचेगा।

लू से नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में लू से राहत नहीं मिलेगी, लू चलने के साथ तापमान भी बढ़ेगा। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल तक लू के लिए अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी का अनुमान
25.0 41.0 Mainly Clear sky
23-Apr 25.0 42.0 Heat Wave
24-Apr 25.0 43.0 Heat Wave
25-Apr 26.0 43.0 Heat Wave
26-Apr 26.0 44.0 Heat Wave
27-Apr 26.0 44.0 Heat Wave