आगरालीक्स ….आगरा में गैंगस्टर एक्ट के तहत सट्टेबाज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सट्टेबाज और उनकी पत्नी की 4.50 करोड़ की संपत्ति की गई कुर्क। पुलिस फोर्स के साथ जिला प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई।
आगरा में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में जिन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनकी संपत्ति कुर्क करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम के साथ पुलिस फोर्स थाना मंटोला पहुंचा। यहां गैंगस्टर में निरुदृध आरिफ उर्फ गुडडू के पांच मकान और प्लाट 4.50 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने के लिए मुनादी की गई। इसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने संपत्ति कुर्क की, गेट पर ताला लगाकर सील लगा दी गई। इसके साथ ही नोटिस भी चस्पा किया गया है।
दो दर्जन मुकदमे दर्ज
आरिफ के खिलाफ विभिन्न थानों में दो दर्जन मुकदमे बताए जा रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने आरिफ के पांच मकान और एक प्लाट के साथ ही दो एक्टिवा को भी जब्त किया है। इन्हें सील कर दिया गया है।
4.50 करोड़ की संपत्ति की जानी है जब्त
गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। आरिफ के पांच मकान, एक प्लाट, दो बैंक खातों में जमा रकम और दो एक्टिवा को जब्त किया जाना है, इस तरह 4.50 करोड़ की संपित्त जब्त की जाएगी।