Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Taj Carnival Fest will be held for 10 days in Sadar, Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Taj Carnival Fest will be held for 10 days in Sadar, Agra…#agranews

311

आगरालीक्स…आगरा के सदर में 10 दिन तक लगेगा ताज कार्निवल फेस्ट. देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों को स्थानीय जीवन को नजदीक से समझने का मिलेगा मौका

जनपद आगरा ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के लिए विश्वविख्यात है। यहां पर ताजमहल, आगरा किला तथा फतेहपुर सीकरी के अलावा अन्य स्थल मौजूद हैं। कुछ स्थलों को यूनेस्को की सूची में दर्ज किया गया है। इन स्थलों पर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या मंे पर्यटक आते हैं। आगन्तुकों को स्थानीय खान पान, कला-संस्कृति आदि से परिचित कराने के लिए सदर बाजार में 13 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक ताज कार्निवाल फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में भारी संख्या में देशी-विदेशी सैलानियों के आने की संभावना है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह कार्निवाल फेस्ट 10 दिनों तक चलेगा। इसके दौरान आगन्तुक, कला, शिल्प, संस्कृति और ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण कर सकेंगे। पर्यटकों को आगरा की विशिष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए यह भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 के बाद उ0प्र0 पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। राज्य सरकार द्वारा बेहतर कनेक्टिविटी एवं कानून व्यवस्था का वातावरण सृजित करने के कारण उ0प्र0 में देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि उ0प्र0 घरेलू पर्यटन के मामले में पहले स्थान पर है। विदेशी पर्यटकों के मामले में भी देश में प्रथम स्थान लाने के लिए पूरे प्रदेश में अल्पज्ञात एवं ज्ञात पर्यटन स्थलों को नये सिरे से सजाया और संवारा जा रहा है। यह सर्वविदित है कि पर्यटन सेक्टर में निवेश के साथ कारोबारियों के लिए असीमित संभावनायें हैं। इसके साथ ही पर्यटन नीति में छूट की व्यवस्था की गयी है, जिसकी वजह से काशी, मथुरा, प्रयागराज, अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में कई गुना बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

जयवीर सिंह ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में पर्यटक सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक ताज कार्निवाल फेस्ट का आनंद ले सकते हैं। आयोजन में पर्यटन स्थलों को घूमने के अलावा खानपान, नृत्य, संगीत, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को करीब से जानने और समझने का अवसर भी प्राप्त होगा। इससे स्थानीय लोगों की आय में बढ़ोत्तरी होगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: District Magistrate arrived to inspect the ongoing census training in Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी. 6 मई...

error: Content is protected !!