आगरालीक्स…ताजमहल की सिक्योरिटी प्लान में तीन नई हाईराज बिल्डिंग भी हुईं शामिल. बम की धमकी मिलने के बाद बढ़ी सुरक्षा. अब 19 बिल्डिंगों पर विशेष सुरक्षा
हाल ही में ताजमहल में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है. ताजमहल की सिक्योरिटी प्लान में अब तीन नई हाईराज बिल्डिंग भी शामिल की गई हैं. इस निर्णय के बाद ऐसी बिल्डिंगों की संख्या 19 हो गई हैं जिन पर विशेष सुरक्षा है.
इस संबंध में एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद का कहना हैकि ताजमहल के पास तीन नई हाईराज बिल्डिंग को चिन्हित किया गया है. इन तीनों बिल्डिंगों से वीवीआईपी टूरिस्ट के साथ ही ताजमहल को भी खतरा है. इन बिल्डिंगों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि पुलिस अलर्ट मोड पर है. ताजमहल पर कोई वीवीआईपी विजिट के दौरान 19 बिल्डिंग और रूफटॉप पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.
इससे पहले ताजमहल केआसपास की कॉलोनियों और बाजारों में 16 रूफटॉप रेस्टोरेंट और बिल्डिंग चिन्हित की गई थीं, जहां से ताजमहलके अंदर नजर रखी जा सकती है. हमला किया जा सकता है. वीवीआईपी टूरिस्ट कोखतरा हो सकता है.