आगरालीक्स…संडे को ताजमहल हाउसफुल. 38 हजार के करीब पर्यटकों ने देखा ताजमहल. टिकट विंडो पर लगीं लंबी—लंबी लाइनें
ताजमहल आज पूरे दिन हाउसफुल रहा. सुबह से पर्यटकों का आने का सिलसिला शाम तक चलता रहा. टिकट विंडो पर पर्यटकों की लंबी लंबी लाइनें देखने को मिली. मौसम अच्छा होने के बाद से आगरा में पर्यटन बढ़ा है. काफी संख्या में पर्यटक ताजमहल, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी सहित अन्य स्मारकों को देखने के लिए आ रहे हैं. शहर के लोगों की भी संख्या बढ़ी है. आज से तीन दिन तक छुट्टी हैं ऐसे में आज ताजमहल पर उसका काफी असर देखने को मिला. पर्यटकों की काफी अच्छी संख्या ताजमहल में दिखाई दी.
जारी आंकड़ों के अनुसार संडे को 37715 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया. 32868 पर्यटकों ने जहां आनलाइन टिकट के जरिए ताजमहल देखा तो वहीं 4847 पर्यटकों ने टिकट विंडो से टिकट लेकर ताजमहल देखा. ताजमहल के दोनेां ही गेटो पश्चिमी और पूर्वी गेटों पर पर्यटक काफी संख्या में दिखे.