Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Taking out rally made people aware of respect for parents…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Taking out rally made people aware of respect for parents…#agranews

276

आगरालीक्स…आगरा में स्टूडेंट्स ने अपने माता—पिता का पूजन किया. आरती कर अपने हाथों से परोसकर खाना भी खिलाया. रैली निकाल माता-पिता के सम्मान के लिए किया जागरूक

धरती पर माता-पिता और गुरु को ईश्वर का दर्जा दिया गया है। इसलिए हमें जन्म देने वाले माता-पिता का दिल कभी नहीं दुखाना चाहिए। लगातार गिरते वैचारिक मूल्यों और भौतिकवाद से प्रभावित दौर में आज इसी उद्धेश्य के साथ विश्व जागृति मिशन द्वारा श्रद्धा पर्व मनाया गया। प्रातः नेताजी सुभाषचंद कन्या इंटर कालेज के विद्यार्थियों संग मिशन के सदस्यों ने प्रभात फैरी का आयोजन किया। हाथों में तख्तियां और नारे लगाते हुए लोगों को माता-पिता का सम्मान करने कि लिए प्रेरित किया। इसके उपरान्त विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का पूजन किया। आरती कर अपने हाथों से परोसकर माता-पिता को भोजन कराया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ आरएसएस विभाग के सहकार्यवाहक सुनील दीक्षित ने भारत माता, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, सुधांशु जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यापर्ण कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए श्रद्धा पर्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष वीके गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष एमएस रावत ने दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आगरा डीजीसी अशोक चौबे, स्कूल प्रबंधक लक्ष्मण सिंह, अध्यक्ष वीके गुप्ता, कोषाध्यक्ष एसएस रावत, महामंत्री सोनपाल कुशवाह, डीएस सेंगर, श्याम सिंह, रनवीर सिंह, राजीव, शिवम मंगल, सोलंकी जी, डीसी सिंह, विशाल गुप्ता, प्रभुदयाल गुप्ता, केएल बघेल, विजयपाल सिंह, विनोद गुप्ता, सुशीला कुशवाह आदि उपस्थित थीं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

error: Content is protected !!