Friday , 4 September 2026
Home आगरा Agra News: Talent got awards, elders got respect in Agra on Maharaja Agarsen Jayanti Mahotsav…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Talent got awards, elders got respect in Agra on Maharaja Agarsen Jayanti Mahotsav…#agranews

265

आगरालीक्स…आगरा में प्रतिभा को मिला पुरस्कार, बुजुर्गों को मिला सम्मान. अग्रवंधु समन्वय समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के तहत अग्रवन में आयोजित किए गए सांस्कृति कार्यक्रम व सम्मान समारोह

बल्केश्वर क्षेत्र की सर्वाधिक उम्र 92 वर्ष की अंगूरी देवी बंसल व 86 वर्ष के पुरुषोत्तम दास अग्रवाल को अग्र माता पिता के रूप में मुकुट व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं हाईस्कूल व इंटर के मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अग्रबंधु समन्वय समिति द्वारा अग्रवन में आज सांस्कृति कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुरारीलाल गोयल गिरीशचंद बंसल, रामप्रकाश अग्रवाल, पवन बंसल, सुनील अग्रवाल, राजू अग्रवाल, अनिल कुमार गोयल ने सम्मलित रूप से किया। अतिथियों का स्वागत मार्ग दर्शक वीके अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर आमंत्रण यात्रा व अग्रसेन जयन्ती शोभायात्रा का स्वागत करने वाले परिवारीजनों को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्षता मुरारीप्रसाद अग्रवाल ने की। महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी का स्वरूप बने शिवशंकर व शकुंतला अग्रवाल सहित कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक ताराचंद मित्तल, मार्गदर्शक वीके अग्रवाल, मुख्य संरक्षक संतोष कुमार गोयल, अध्यक्ष प्रकाश चंद अग्रवाल, महामंत्री चंद्रेश गर्ग, पंकज अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक रवि अग्रवाल, अमित ग्वाला, रमन अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, दिनेशचंद सिंघल, सतीशचंद अग्रवाल, समीरनाथ अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

जब धरती पर उतरे बादल और स्पाइडर मैन ने मिलाया हाथ…
आगरा। जब बादल धरती पर उतर आए और स्पाइडर मैन ने लोगों के बीच पहुंकर हाथ मिलाया। जहां श्रीकृष्ण ने दिया गीता का उपदेश और अष्टभुजा मां दुर्गा लोगों को बेटी बचाओ का तो छोटी सी परी ने खाना व्यर्थ न फेंकने का संदेश दिया। मौका था अग्रबंधु समन्वय समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का। जहां नन्हे मुन्ने बच्चे आकर्षक रूप में सज धज कर पहुंचे। इस अवसर पर बच्चों व महिलाओं के लिए मेहंदी, फैंसी ड्रेस, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान पुरस्कृत किया गया। व्यवस्था महिला इकाई की मुख्य संरक्षक मधुबाला अग्रवाल, अध्यक्ष रजनी अग्रवाल, आशा अग्रवाल, बेबी अग्रवाल, रितु गोयल, मीना गर्ग, निशा सिंघल, संचालन नूतन अग्रवाल ने किया।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

‘Balkrishna’ Fancy Dress Competition Held at Shyamalal Saraswati Vidya Mandir

आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल...

आगरा

Agra News: Janmashtami fair held at Shri Babu Lal Goyal Saraswati Vidya Mandir, Agra

आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी...

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

आगरा

Agr News: Administrative officials visited Agra’s Bhavna Estate to inspect the preparations for the upcoming Janakpuri 2026 event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी 2026 की तैयारियों को...

error: Content is protected !!