आगरालीक्स…आगरा में धूप निकली तो तापमान फिर से बढ़ा. अभी सामान्य से नीचे है ंतापमान लेकिन आने वाले दिनों में…
आगरा में पिछले दिनों हुई भारी बारिश ने मौसम को पूरी तरह से बदल दिया. अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया लेकिन दो दिन से मौसम साफ है. दिन में धूप निकल रही है जिसके कारण एक बार फिर से आगरा का तापमान बढ़ा है. हालांकि अभी भी तापमान सामान्य से नीचे हैं लेकिन आने वाले सप्ताह में इसके और अधिक बढ़ने की पूरी संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा और यह 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.