Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Tea is no longer available in glass cups in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Tea is no longer available in glass cups in Agra…#agranews

325

आगरालीक्स…चाय की चुस्की का मतलब-कांच का गिलास. आगरा में क्या अब कहीं कांच के गिलास में मिलती है चाय. कुल्हड़, पेपर और कांच…किसकी चुस्की सबसे अच्छी

आप चाय की दुकान पर जाना तो पसंद करते ही होंगे क्योंकि चाय पीना हर किसी को तरोताजा कर देता है. कुछ लोगों को तो चाय पीने की इतनी लत होती है कि वो हर घंटे में एक कप चाय पी जाते हैं. आगरा में इस समय अगर आप बाहर मार्केट में चाय पीने जाते हैं तो आपको पेपर कप में या फिर कुल्हड़ में ही चाय मिलेगी. लेकिन आज से कुछ सालों पहले आगरा में बाहर चाय की चुस्की का मतलब होता है कांच का गिलास.

मोटे कांच के गिलास में चाय पीने का मजा ही कुछ और होता है. खासकर सर्दी में कांच के गिलास को पूरे हाथ में पकड़कर चाय की चुस्की ली जाती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से आगरा में कांच के गिलास में चाय मिलना लगभग बंद सा हो गया है. एक या दो जगह ही ऐसी होंगी जहां कांच के गिलास में अभी भी चाय मिल रही हो, वरना अब चाय आपको पेपर कप या फिर कुल्हड़ में ही मिलेगी. पेपर कप में चाय पीने का चलन तेजी से बढ़ा है, खासकर कोरोना काल के बाद.

आगरा में दिल्ली गेट की चाय सबसे मशहूर है. यहां भी पहले चाय कांच के गिलास में ही मिला करती थी लेकिन अब पेपर कप और कुल्हड़ में ही चाय मिलती है. यहां चाय पीने आने वाले आकाश का कहना था कि वह रात को अक्सर अपने दोस्तों के साथ यहां चाय पीने आते हैं. पहले कांच के गिलास में चाय पीने का मजा ही कुछ और होता था. कांच के गिलास वाली चाय में ऊपर से मलाई डलवाई जाती थी, जिसे पीने का एक अलग ही टेस्ट होता था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!