आगरालीक्स… होटल में एक बर्थ-डे पार्टी में लोगों ने मौत को साक्षात देखा, जहां डांस करते एक युवक की मौत हो गई। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।
बरेली के ग्रांट होटल में चल रही थी पार्टी
घटना बरेली के डीडीपुरम स्थित ग्रांट होटल की है, जहां मानव सेवा क्लब के सदस्य निर्भय सक्सेना की बर्थ-डे पार्टी चल रही थी। इसमें आईवीआरआई के सीनियर लैब टैक्निशयन प्रभात कुमार (40वर्ष) में आए थे।
गाना गाया फिर डांस करते में गिरे तो नहीं उठ सके
उन्होंने पार्टी में गाना गाया। इसके बाद वह स्टेज पर डांस करने लगे, दो-तीन मिनट तक डांस करते समय अचानक प्रभात गिर गए।
चिकित्सक ने तुरंत किया इलाज पर नहीं बची जान
वहां मौजूद आईएमए के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा. विनोद पागरानी ने नब्ज देखते हैं तो वह कम पाते हैं। हार्टबीट थमी हुई देखकर पंपिंग करते हैं लेकिन बचाया नहीं जा सका।