आगरालीक्स…आगरा में फिर से शुरू हुआ गर्मी का प्रकोप. 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा तापमान. मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
आगरा में एक बार फिर से गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. दो दिन से दिन में निकल रही तेज धूप ने तापमान में बढ़ोतरी की है. अभी तक जहां तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब था वह दो दिन के अंदर ही 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा. यह अभी भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे है.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आगरा का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को क्रॉस कर सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता हैं.