आगरालीक्स…आगरा में धूप खिली तो बढ़ा तापमान. ठंडी हवाओं का रहेगा असर अभी बरकरार. जानें आज का तापमान
आगरा में धूप खिली तो तापमान भी बढ़ा. सुबह भले ही बादल छाए रहे हों या फिर हवाएं चली हों लेकिन दिन में निकली धूप ने लोगों को अब सर्दी से राहत देना शुरू कर दिया है. पिछले एक महीने से गलनभरी सर्दी से परेशान लोग अब राहत में हैं. हालांकि दिन में अभी भी ठंडी हवाएं चल रही हैं और शाम होने के बाद गलन का प्रभाव भी है लेकिन फिर भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से अभी भी चार डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार तीन से चार दिन मौसम ऐसा ही रहेगा. इसके बाद एक बार फिर सर्दी का असर ज्यादा हो सकता है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 29/01/24) 21.9
Departure from Normal(oC) -4
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 29/01/24) 10.6
Departure from Normal(oC) –
