आगरालीक्स… आगरा के प्राचीन श्री सिद्ध विनायक मंदिर (गणेश मंदिर) गोकुलपुरा का दस दिवसीय महोत्सव 31 अगस्त से शुरू होगा। शोभायात्रा समेत विविध कार्यक्रम होंगे।
फूल बंगला और छप्पन भोग के होंगे दर्शन

श्री सिद्ध विनायक मंदिर के महंत पंडित ज्ञानेंद्र शास्त्री के मुताबिक श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ 31 अगस्त को शाम पांच बजे से होगा। भव्य फूलबंगला, छप्पन भोग लगेंगे। भगवान की आरती होगी।
शाम सात बजे से शुरू होगी शोभायात्रा
इसी दिन मेला विकास कमेटी द्वारा शाम सात बजे भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मंदिर से प्रारंभ होकर गोकुलपुरा, बल्काबस्ती, राजामंडी होते हुए वापस मंदिर पर आएगी। श्री गणेश शोभायात्रा का इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले सभी मंदिरों पर आरती एवं स्वागत किया जाएगा।
रोजाना भजन संध्या, विसर्जन यात्रा और भंडारा नौ को
मंदिर के महंत ने बताया कि श्री गणेश मंदिर पर शाम को साढ़े चार बजे से भजन संध्या और विशेष आरती होगी। नौ सितंबर को दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा। शाम को साढ़े चार बजे से विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।