आगरालीक्स…स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आफिसर्स एसोसिएशन ( आगरा परिक्षेत्र) का कॉमरेड सम्मेलन एवं सेवानिवृत्ति समारोह हुआ। एकजुटता पर जोर।
सम्मेलन को दिल्ली से आए एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपीएस सेठी एवं महासचिव सुशील आहूजा ने संबोधित करते हुए एकजुटता व संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल उढ़ाकर किया सम्मानित
सेवानिवृत्त होने वाले राजीव राजपाल एवं अरविन्द शर्मा को शॉल उढ़ाकर एवं बुके भेंटकर स्वागत किया, उनके सुखद भविष्य की कामना की गई।
संगठन की मजबूती पर जोर
इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तम कुमार,मुख्य प्रबंधक राजीव यादव, आर. पी. सिंह, उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, जी. एस. पालीवाल, कुलविन्दर सिंह, जेपी. सिंह, श्री विद्या सिंह ने भी विचार व्यक्त कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। संगठन के उप महासचिव पंकज शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
इनका भी रहा सहयोग
महिला संगठन की सुप्रिया गौतम, मेघा, भुवनेश्वरी, रौनक, निशु,रौली आदि रहीं। उपाध्यक्ष पुनीत कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन भटनागर जी ने किया।