Wednesday , 30 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: The 13-year-old son of an Agra-based coaching centre owner was found at a metro station in Lucknow…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: The 13-year-old son of an Agra-based coaching centre owner was found at a metro station in Lucknow…#agranews

204

आगरालीक्स…आगरा के कोचिंग संचालक का 13 साल का बेटा लखनऊ में मेट्रो स्टेशन पर मिला. बोला—कुछ लोग उसे किडनैप करके लाए हैं…किसी तरह बचकर यहां पहुंचा…

आगरा के रुनकता मोड़ का रहने वाला 13 साल का बच्चा संदिग्ध हालत में लखनऊ के दुर्गपुरी मेट्रो स्टेशन पर मिला है. मेट्रो के सुरक्षा​कर्मियों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि कुछ लोग उसे किडनैप करके आगरा से लखनऊ लाए हैं, वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर यहां आ गया है. एसएसएफ के जवानों ने तत्काल बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और स्टेशन कंट्रोल टीम को सूचना दी. इसके बाद बच्चे के परिवार से किसी तरह संपर्क कर पिता से वीडियो कॉल करवाई और परिजनों के हवाले किया.

जानिए पूरा मामला
घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:50 बजे की है. 13 वर्षीय एक बच्चा दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के कॉनकोर्स एरिया में तैनात सुरक्षा कर्मियों के पास पहुंचा. बच्चा डरा हुआ था और उसने बताया कि कुछ लोगों ने कथित रूप से उसका अपहरण कर लिया था और उसे आगरा से लखनऊ लाया गया था. भीड़ के बीच मौका पाकर वह उनके चंगुल से निकलने में सफल हुआ और मदद की तलाश में मेट्रो स्टेशन पहुंचा. बच्चे ने बताया कि वह आगरा की साईं धाम कॉलोनी, रुनकता मोड़, करावली का रहने वाला है. उसने बताया कि उसे पिता कोचिंग संचालक हैं.

पिता से किया संपर्क, वीडियो कॉल् करवाई
बच्चे की स्थिति को समझते हुए एसएसएफ सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और स्टेशन कंट्रोल टीम को सूचना दी. इसके बाद बच्चे को भरोसा दिलाते हुए उसके परिवार से संपर्क करने के प्रयास शुरू किए गए. एसएसएफ जवान ने बच्चे की मदद से वीडियो कॉल के जरिए उसके पिता से संपर्क कराया. बेटे को सुरक्षित देखकर परिवार को राहत मिली. पिता ने बताया कि बच्चे के लापता होने के बाद आगरा पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. मेट्रो स्टेशन कंट्रोल टीम ने बिना समय गंवाए 112 पर सूचना दी, जिसके बाद थाना नाका पुलिस दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन पहुंची. आवश्यक सत्यापन और कार्रवाई के बाद बच्चे को पुलिस की मौजूदगी में उसके चाचा के सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Drug department raid in Dhanauli, Malpura, Rs 5 crore suspected medicine seize

आगरालीक्स:…आगरा में औषधि विभाग की छापेमारी, कबाड़ में रखीं डायबि​टीज, दर्द, ह्रदय...

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Auto driver of molestation

आगरालीक्स आगरा में महिला ने लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म करने और गला...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Clear Sky forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज से निकलेगी तेज धूप, जानें मौसम विभाग का...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 30th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 30 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ 2 अक्टूबर को...

error: Content is protected !!