मथुरालीक्स…मथुरा में नहर के पास अचेत अवस्था में पड़े मिले महिला और युवक. अस्पताल ले जाने पर महिला की हुई मौत…युवक की हालत गंभीर. प्रेम प्रसंग में खाया जहर
आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक महिला और एक युवक ने प्रेम प्रसंग में जहर खा लिया. दोनों अचेत अवस्था में आगरा कैनाल के पास पड़े मिले. सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया. यहां महिला की मौत हो गई जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस के अनुसार डॉक्टरों द्वारा बताया गया है कि दोनों ने जहर खाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों की पहचान कर ली गई है.
महिला का नाम मीना बताया गया है वहीं युवक का नाम जीतेंद्र है. बताया जाता है कि मीना दो बच्चों की मां थी. उसका जीतेंद्र के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.