आगरालीक्स…आगरा के शाहगंज में 16 साल के किशोर का मर्डर, ईंट से कुचला सिर….पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या का आरोपी किया अरेस्ट. बोला—चोर कहकर चिढ़ाता था मुझे…पढ़िए पूरी खबर
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के पृथ्वीनाथ फाटक स्थित दरोगा वाली गली में रहने वाले 16 साल के हर्षित की दो दिन पहले पथौली मार्ग पर खून से लथपथ लाश मिली थी. हर्षित का कला दबाया गया था और फिर ईंट से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या की गई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे के लिए लगी हुई थी.हर्षित को स्कूटी पर ले जाते हुए दिखाई दिया साहेल
पुलिस इस हत्याकांड के लिए सीसीटीवी खंगाल रही थी. इसी दौरान उसे सोहेल नाम के युवक के बारे में जानकारी मिली. सोहेल दौरेठा का रहने वाला है और हत्या से पहले वो हर्षित को स्कूटी पर ले जाते हुए दिखाई दिया था. पुलिस ने सोहेल की कुंडली तलाशी तो वह पूर्व में लोहामंडी थाने से जेल भेजा गया था, उसने धोखाधड़ी की थी. सोहेल और हर्षित आसपास रहते थे.
चिढ़कर की थी हत्या
पुलिस के अनुसार सोहेल और हर्षित में जान पहचान थी लेकिन जब भी सोहेल हर्षित से मिलता था तो हर्षित उसे चोर कहकर कमेंट करता था जो कि सोहेल को बुरा लगता था और वह इससे इतना चिढ़ गया कि उसने हत्या की साजिश रच ली और मौके की तलाश में था. दो दिन पहले सोहेल जब दरोगा वाली गली से गुजरा तो उसे हर्षित दिखाई दिया. इस पर वो हर्षित को अपने साथ स्कूटी पर बिठाकर ले गया और पथौली मार्ग पर सोहेल ने हर्षित की हत्या कर दी. पहले उसने गला दबाया और बाद में ईंट से सिर पर प्रहार किया. इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंका और वहां से चला गया.
बीती रात पथौली रोड पर हत्यारोपी की तलाश में चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस की नजर सोहेल पर पड़ी. सोहेल भी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे घेर लिया. सोहेल ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दयिा,जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से सोहेल घायल हो गया. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. पूछताछ में सोहेल ने बताया कि हर्षित उसे चोर कहरक चिढ़ाता था और इसी वजह से वो नाराज था.