Thursday , 19 November 2026
Home आगरा Agra News: The annual bhandara of Shri Mankameshwar Baba took place in Agra
आगरा

Agra News: The annual bhandara of Shri Mankameshwar Baba took place in Agra

77

आगरालीक्स…आगरा में हुआ श्री मनः कामेश्वर बाबा का वार्षिक भंडारा. दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी. बाबा के दर्शनों को उमड़ी भीड़

श्री मनःकामेश्वर मठ मंदिर में प्रतिवर्ष पूज्य महंत उद्धव पुरी जी की पावन स्मृति में बाबा का 24वां वार्षिक भंडारा आयोजित किया जाता है। विगत 23 वर्षों से चली आ रही इसी परंपरा के अंतर्गत सोमवार को बाबा के वार्षिक भंडारे का आयोजन परिक्रमा मार्ग, दरेसी नंबर-1 पर श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ किया गया। दोपहर से देर सायं तक चले भंडारे में दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा की प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर शहर के हर वर्ग के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण की और सामाजिक समरसता, समानता तथा सामूहिक सेवा का अनुपम संदेश दिया।

भंडारे की विशेषता रही कि प्रसादी स्थल पर श्री मनःकामेश्वर बाबा के स्वरूप के दर्शन की भी व्यवस्था की गई। मठ मंदिर परिवार की ओर से प्रत्येक श्रद्धालु का विशेष अतिथि की भांति आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं को केवल प्रसादी ही नहीं, बल्कि अपनत्व और सम्मान का भाव भी प्रदान किया गया। पूरे आयोजन में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। मठ प्रशासक हरिहर पुरी के मार्गदर्शन में भंडारे के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश भी प्रसारित किया गया।

दर्शन, परोसन सेवा और प्रसादी… वार्षिक भंडारे के तीन प्रमुख आध्यात्मिक प्रयोजन
श्री महंत योगेश पुरी ने वार्षिक भंडारे के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा के वार्षिक भंडारे के तीन प्रमुख प्रयोजन हैं। प्रथम बाबा के दर्शन का सौभाग्य, द्वितीय श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसादी परोसने की सेवा और तृतीय बाबा की प्रसादी ग्रहण करने का पुण्य लाभ। यह आयोजन केवल भोजन वितरण का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सद्भाव और आध्यात्मिक जुड़ाव का पर्व है। जब भक्त सेवा भाव से किसी को प्रसादी परोसता है तो वह स्वयं को बाबा के चरणों में समर्पित करता है। भंडारे में हर व्यक्ति समान भाव से सहभागी बनता है, यही सनातन संस्कृति की सुंदर परंपरा है। मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि श्री मनःकामेश्वर मठ मंदिर परिवार की ओर से आगामी धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा भी तैयार की गई है। इन आयोजनों के माध्यम से गौसेवा, सनातन परंपराओं और धार्मिक संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

मंगलवार को होगी गौसेवा
मठ मंदिर प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि 17 नवंबर, मंगलवार गोपाष्टमी पर 56 भोग एवं गौसेवा
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर दिगनेर स्थित गौशाला, शमशाबाद रोड, आगरा में 56 भोग का आयोजन किया जाएगा। इसमें गौमाता की सेवा, पूजन और भोग अर्पण के माध्यम से श्रद्धालु पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।
20 नवंबर शुक्रवार को श्री तुलसी-शालिग्राम विवाह के अंतर्गत प्रातः 8 बजे बाबा की परिक्रमा के साथ वरयात्रा निकाली जाएगी। धार्मिक परंपराओं और वैदिक विधि-विधान के साथ आयोजित होने वाला यह विवाह महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था और उल्लास का अवसर होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: A new sports stadium will be built in Bah, Agra. 2.476 hectares of land will be transferred to the Sports Department…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बनेगा नया स्पोटर्स स्टेडियम. यूपी कैबिनेट की बैठक में मिली...

आगरा

Agra News: There will be no water supply in several areas of Agra on Friday and Saturday.

आगरालीक्स…आगरा के कई इलाकों में शुक्रवार—शनिवार को नहीं आएगा पानी. पाइपलाइन की...

आगरा

Agra Weather: The cold intensified further in Agra at night. The temperature reached 12 degrees Celsius

आगरालीक्स…आगरा में रात को ठंड और बढ़ी. तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक...

आगरा

ADCP (Traffic) imparted lessons on vigilance and rapid response to female PRV personnel

आगरालीक्स...आगरा में यूपी 112 की आपातकालीन सेवाएं और होंगी प्रभावी. महिला पीआरवी...

error: Content is protected !!