Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: The birth anniversary of the first Tirthankara Lord Rishabhdev will be celebrated with great pomp in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: The birth anniversary of the first Tirthankara Lord Rishabhdev will be celebrated with great pomp in Agra…#agranews

116

आगरालीक्स…आगरा में धूमधाम से मनेगा प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का जन्मकल्याणक. एक से तीन अप्रैल तक ये होंगे आयोजन

श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कमलानगर पर जैन मुनि प्रतीकसागर जी के सानिध्य में आयोजित जैन समाज के सभी मन्दिरों, संगठनों के प्रमुख पदाधिकारीयों की बैठक में तय किया गया कि 3 अप्रैल को पड़ने जा रहे तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जन्मकल्याणक धूमधाम से मनाया जाएगा. श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर समिति, नॉर्थ ईदगाह आगरा के तत्वावधान में सम्पूर्ण आगरा जैन समाज के सहयोग से तीन दिवसीय कार्यक्रम 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक होगा जिसमें कई आयोजन होंगे.

मुनिश्री प्रतीकसागर ने कहा कि अपने इतिहास को मात्र महावीर तक न सीमित करें, अपितु करोड़ों वर्ष पूर्व हुए प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव तक लेकर जायें, लेकिन इसके लिए समाज के बच्चे— बच्चे को प्रभावना हेतु अपने मन्दिरों से बाहर आना होगा. उन्होंने कहा कि पूजा और अनुष्ठान मन्दिरों मे अच्छे लगते हैं परन्तु प्रभावना के लिए तो बाहर निकलना ही पड़ेगा.

मुख्य संयोजक मनोज कुमार जैन ने बताया कि 1 अप्रैल को नोर्थ ईदगाह कॉलोनी मन्दिर के पास बन रहे पांडाल में सुबह 8.30 से ऋषभदेव कथा का संगीतमय आयोजन होगा, इसी दिन पूरे नगर से *ऋषभदेव शंखनाद टू व्हीलर रैली निकाली जायेगी. जयपुर हाऊस से सुबह ही मंगल कलश यात्रा मुनीश्री को लेकर कथा स्थल पर पहुंचेगी. ऋषभदेव जन्मकल्याणक के दिन विशाल रथोत्सव का आयोजन होगा जिसमें आगरा के सभी मन्दिरों की झाकियां व महिला मार्च शामिल होंगे. इसी दिवस भगवान ऋषभदेव ( आदिनाथ) का मस्तकाभिषेक महोत्सव भी होगा.

बैठक में आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामन्त्री सुनील जैन, कोषाध्यक्ष राकेश जैन, ग्रेटर सैक्टर से विजय जैन निमोरब, अनिल जैन आदर्श, सुशील जैन, सतीश जैन, राजेश जैन, ताजगंज के मन्त्री संजय जैन व साथी, जयपुर हाऊस से सुबोध पाटनी, बोबी, ओल्ड ईदगाह से अमित जैन बौबी भाई, पत्तलगली से निखिल जैन ब साथी, ट्रान्स यमुना से कुमारमंगलम जैन, गंगे गोरी बाग से राजेन्द्र जैन, अरुण जैन, मोतीकटरा से पवन जैन, कर्मयोगी से अंकुश जैन, समकित जैन, नौर्थ ईदगाह से राजेश जैन, अशोक जैन, अखिल जैन, कमलानगर डी ब्लाक से यशपाल जैन, अनिल जैन, नरेश लुहाडिया, अरविन्द जैन, विकास जैन, विजय जैन, , CA आर के जैन समेत शहर भर के जैन समाज के प्रमुख प्रतिनिधी थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!