आगरालीक्स…आगरा में मिली 25 साल के युवक की लाश. गंभीर चोटों के निशान मिले. हत्या की आशंका. जांच में जुटी पुलिस
थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात मई रोड पर ग्वालियर दरवाजे के निकट में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अजीत परमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सेमरा खंदौली का निवासी था. अजीत सिसोदिया स्वीट्स पर हलवाई का काम करता था और बीते 2 वर्षों से अपनी मौसी के घर नगला धीरू में रह रहा था. मृतक के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.मृतक के परिजनों का कहना है कि अजीत देर शाम 8:00 बजे दवा लाने की कहकर घर से निकला था, लेकिन रात में उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला. अजीत ने रात 10 बजे इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी लगाई थीं. वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही घटना का पता लगाने का प्रयास कर रही है. शव के पास मृतक की बाइक भी मिली है, वहीं इलाकाई पुलिस अभी इस मामले मेंकुछ कहने से बचती नजर आ रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है.