आगरालीक्स…आगरा में सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन का फुटबॉल टूर्नामेंट कल 21 अगस्त से. टूर्नामेंट की ट्राफी और टीमों की जर्सी लॉन्च. चार टीमों के बीच होंगे मुकाबले
सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा पूर्व छात्रों के लिए प्रति वर्ष आयोजित की जाने वाली तृतीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ 21-अगस्त को अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट से होगा. सितम्बर में टेबल टेनिस, दिसम्बर में बास्केटबॉल, जनवरी 2026 में बैडमिंटन, फरवरी 2026 में क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.बुधवार को विजय नगर कॉलोनी स्थित स्पोर्ट्सबज में टूर्नामेंट की ट्राफी और टीमों की टी-शर्टों का अनावरण किया गया. फुटबॉल टूर्नामेंट सेंट पीटर्स कॉलेज मैदान में खेला जायेगा. इसमे वर्ष 1985 से 2020 तक के 120 पूर्व छात्र टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रहे हैं. पूर्व छात्रों को उनके बैच के अनुसार दो वर्गों लीजेंड (सीनियर) और स्टार्स (जूनियर) में बाँट कर चार हाउस टीम लॉरेंस यूनाइटेड, फ्रांसिस अवेंज़ेर्स, पॉल्स टाइटन और पीटर्स सुपरकिंग्स बनाई गयी हैं, प्रत्येक टीम में 15 लीजेंड और 15 स्टार्स होंगे. मैच के पहले हाफ में मुकाबला दोनो टीमों के लेजेंड्स और दूसरे हाफ में स्टार्स के मध्य होगा. टूर्नामेंट लीग के आधार पर होगा और फाइनल मैच 24 अगस्त को खेला जायेगा.
टूर्नामेंट का उद्घाटन सेंट पीटर्स के प्रधानाचार्य फादर डॉ. आलविन पिंटो और विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह करेंगे. प्रेस वार्ता में भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, रामानंद चौहान, डॉ. राजीव फिलिप, हर्ष महाजन, अनमोल कोहली, अमित शुक्ला, अमित गुप्ता और ब्रजेश वर्मा उपस्थित रहे.