आगरालीक्स…आगरा की रहने वाली 28 साल की महिला सिपाही का फंदे पर लटका मिला शव. पुलिस—फारेंसिक टीम कर रही जांच
आगरा के किरावली की रहने वाली एक 28 साल की महिला सिपाही का शव अलीगढ़ में फंदे पर लटका मिला हे. शनिवार दोपहर 12 बजे पड़ोसी महिला ने खिड़की से महिला सिपाही को लटके देखा जिसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने महिला सिपाही को फंदे से उतारा, उसे जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक महिला कांस्टेबल का नाम हेमलता है जो कि आगरा के किरावली की रहने वलाी थी और 2016 बैच की सिपाही थी. हेमलता की तेनाती रोरावर थाने में थी और वह देवी इलाके में किराए के मकान में रहती थी. फिलहाल महिला सिपाही के कमरे की फोरेंसिक टीम ने तलाशी ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतका अविवाहित थी और उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.