आगरालीक्स…आगरा में जहां पेड़ हैं वहां तापमान 4 से 5 डिग्री कम लेकिन तप रहे कंक्रीट के जंगल, विश्व पर्यावरण दिवस पर इन तस्वीरों से समझें…
पिछले पंद्रह दिनों से शहर भट्टी की तरह तप रहा है। रोजाना गर्मी अपने नए रिकॉर्ड बनाने में लगी है। आगरा का तापमान 48 से 49 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है। लेकिन शहर के कुछ हिस्सों में आज भी तापमान बाकी इलाकों की तुलना में चार से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। कारण यह कि वहां सघन हरियाली देखने को मिलती है। जबकि कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो रहे शहर में तापमान सबसे अधिक देखा गया है। आगरालीक्स की टीम ने बुधवार को शहर के अलग—अलग हिस्सों में जाकर टेंपरेचर मीटर की मदद से दोपहर 12 से 01 बजे के बीच का तापमान दर्ज किया, जिसमें काफी विसंगति मिली। मनोहर पुर, दयालबाग, नेहरू नगर, सूर्य नगर जैसे इलाके अपेक्षाकत चार से पांच डिग्री कम तप रहे थे बजाए कमला नगर, एमजी रोड, हरीपर्वत और हाईवे की तुलना में। दोपहर के वक्त हुई इस तुलना में दयालबाग को सबसे कम तपता हुआ जबकि हरीपर्वत और दीवानी चौराहे के नजदीक उन स्थानों जहां आस—पास पेड़ नहीं थे अपेक्षाकत अधिक तपता हुआ पाया गया।
- 5 june agra news
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : The cooling effect of trees reduces the surface temperature
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- desertification and drought resilience
- Environment Day 2024 agra
- Environment Day agra
- green spaces without trees have a negligible effect…#agra
- In contrast
- Theme: Land restoration
- World Environment Day
- World Environment Day 2024
- World Environment Day 2024 in agra
- World Environment Day in agra
- World Environment Day news agra