Thursday , 11 December 2025
Home मथुरा Mathura News: Heavy vehicles will not ply on the Agra-Delhi Highway for four days…#mathuranews
मथुरा

Mathura News: Heavy vehicles will not ply on the Agra-Delhi Highway for four days…#mathuranews

मथुरालीक्स…आगरा—दिल्ली हाइवे पर चार दिन तक बड़े वाहन नहीं चलेंगे. मथुरा में कल आएंगी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा. ट्रैफिक एडवाइजरी जारी…जानें पूरी खबर

7 नवंबर से शुरू हुई बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा कल यानी 13 नवंबर को मथुरा जिले में प्रवेश करेगी. ऐसे में पदयात्रा के चलते दिल्ली—आगरा हाइवे पर चार दिन तक बड़े वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. यातायात पुलिस की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) द्वारा “सनातन एकता पदयात्रा” 13 नवंबर को हरियाणा बॉर्डर कोसी कोटवन मथुरा में प्रवेश करेगी। जो 16 नवंबर तक NH-19 पर मथुरा जिला के थाना क्षेत्र कोसी कलां, छाता से होते हुए थाना क्षेत्र जैत में समाप्त होगी. पदयात्रा मार्ग में असुविधा से बचने के लिए पदयात्रा मार्ग (NH-19) का कम से कम प्रयोग करें वैकल्पिक मार्गों का चयन करते हुए अपनी सुगम सुरक्षित यात्रा करें.

पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओ को देखते हुए विशेष रूप से NH-19 एवं अन्य मार्गो पर यातायात प्रभावित रहने की पूर्ण संभावना है, ऐसी स्थिति में NH-19 का प्रयोग करने से बचे तथा धैर्य और अनुशासन बनाए रखें। ट्रैफिक संबन्धी सहायता के लिए मथुरा ट्रैफिक कन्ट्रोल रूम 7839003548, जिला नियन्त्रण कक्ष 9454457980, 9454417435 एवं हेल्प लाइन नम्बर 112 पर सम्पर्क करें। 13.11.2025 से 16.11.2025 तक NH-19 (आगरा पलवल दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ) भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित होगा।

ये होगा यात्रा का शेड्यूल
13 नवम्बर 2025

हरियाणा बॉर्डर कोटवन कोसी कला मथुरा से प्रवेश
कोटवन बॉर्डर (सेल टैक्स) में दोपहर भोजन विश्राम
रात्रि विश्राम स्थल कोसी अनाज मंडी ।

14 नवम्बर 2025
कोसी अनाज मंडी से यात्रा पुनः प्रारम्भ
वैकमेट इन्डस्ट्री के सामने दोपहर का भोजन विश्राम |
गुप्ता रेजीडेन्सी निकट संस्कृति यूनीवर्सिटी रात्रि विश्राम ।

15 नवम्बर 2025
गुप्ता रेजीडेन्सी निकट संस्कृति यूनीवर्सिटी यात्रा पुनः प्रारम्भ ।
यादव हरियाणा ढावा के पास दोपहर का भोजन विश्राम ।
राधागोविन्द जी मन्दिर रात्रि विश्राम ।

16 नवम्बर 2025
राधा गोविन्द जी मन्दिर से यात्रा पुनः प्रारम्भ
कार्यक्रम स्थल निकट चारधाम वृन्दावन रोड भोजन आशीर्वचन ।
श्री बांके बिहारी जी मन्दिर दर्शन पदयात्रा विराम

Related Articles

मथुरा

Mathura News: Devotees can easily visit the Banke Bihari Temple this New Year…#mathuranews

मथुरालीक्स…नये साल पर बांकेबिहारी मंदिर में अब श्रद्धालु आसानी से कर सकेंगे...

मथुरा

Storyteller Indresh Upadhyay is about to become a groom

मथुरालीक्स…कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय बनने जा रहे है दूल्हा. घुड़चढ़ी की रस्म मनाई...

मथुरा

Mathura News: Instagram friend accused of physical abuse and blackmail…#mathuranews

मथुरालीक्स…इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती. गेस्ट हाउस में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो....

मथुरा

Sad News: 17-year-old girl jumps to her death in a pond, Raya, Mathura…#agranews

मथुरालीक्स…मथुरा में 17 साल की लड़की ने तालाब में लगाई मौत की...

error: Content is protected !!