आगरालीक्स…दिवाली से पहले फैशन का तड़का, युवकों में प्रिंटेड शर्ट और कार्गो पेंट का क्रेज तो युवतियों में डिजाइनर गाउन और सिल्क साड़ी का फैशन…
समय और मौसम के हिसाब से ड्रेसिंग सेंस भी बदलता रहता है. इस बार दिवाली से पहले युवाओं में किस तरह के फैशन का ट्रेंड छाएगा इसको लेकर अभी से मार्केट्स में डिमांड छाने लगी है. बाजार में युवकों में जहां प्रिंटेड और स्ट्रिप शर्ट की डिमांड सबसे ज्यादा है तो वहीं पैंट में आलटाइम फेवरेट कार्गो फिर से छाने को बेताब है. हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की जवान में आउटफिट्स प्रिंटेड हैं. वहीं युवतियों में डिजाइनर गाउन और सिल्क साड़ी का फैशन फिर से लौटा है. आगरा में रेडीमेड कपड़ों के विक्रेता और थोक व्यापारियों के अनुसार फैशन के हिसाब से ही इस बार स्टॉक मंगाया जा रहा है. नवरात्र से पहले आगरा में दिवाली का नया स्टॉक दिखाई देगा.
वैसे दीवाली पर पारंपरिक परिधान ही पहने जाते हैं. पुरुषों के लिए इस साल भी कुर्ते पाजामे के साथ पूरी बाजू की लाूग इंडो जैकेट आई है लेकिन इनमें प्रिंटेड की डिमांड सबसे ज्यादा है. वहीं फार्मल जींस के साथ स्ट्रिप और प्रिंटेड शर्ट की मांग है. बाजार में सबसे ज्यादा विकल्प महिलाओं और युवतियों के लिए हैं. महिलाओं के लिए सूट में जहां सिल्क फैब्रिक में पैंट—कुर्ती की मांग है तो होजरी से ज्यादा डेनिम के कुर्ते भी मांग में हैं. इसके अलावा डिजाइनर गाउन भी डिमांड में है. साड़ी पसंद करने वाली महिलाएं के लिए सिल्क की साड़ियों का फैशन लौटा है. इस साल प्लेन सिल्क की साड़ियों की भी डिमांड है साथ ही हैवी बार्डर वाली सिल्क साड़ियां भी मांग पर हैं.