आगरालीक्स…आगरा में पति—पत्नी की मौत दे रही हत्या का संकेत. परिवार में चल रहा था संपत्ति के बंटवारे पर विवाद. पुलिस ने आरोप में मां, भाई और भाभी समेत चार को भेजा जेल…विसरा से खुल सकता है राज
आगरा के थाना शाहगंज अंतर्गत आजमपाड़ा में घर के अंदर मिले पति—पत्नी के शव के मामले में हत्या के संकेत मिल रहे हैं. पत्नी पत्नी के शव के पास उनकी 20 दिन की बेटी रोती हुई मिली थी और आधा लडडू मिला था. आरोप है कि जहरीला लड्डू खिलाकर हत्या की गई है. इस आरोप में पुलिस ने युवक की मां, भाई और भाभी सहित चार को जेल भेजा है. पुलिस जांच में सामने आया है कि परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. मृतक युवक ने मरने से पहले आडियो क्लिप अपने साले के पास भेजी थी जिसके आधार पर आरोपियों को जेल भेजा गया है. वहीं पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित किया गया है.साले को भेजा था वॉयस मैसेज
आजमपाड़ा में रहने वाले विनय उर्फ वीरू और उसकी पत्नी डॉली की गुरुवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. डॉली के भाई संदीप ने पुलिस को बताया कि विनय ने उसे मोबाइल पर वॉयस मैसेज भेजा था जिसमें कहा था कि इन चार लोगों ने हमें कुछ खिला दिया है और हमारी जान लेकर मानेंगे. संदीप जब घर पहुंचा तो बहन और बहनोई की लाश कमरे में पड़ी थी और उनकी 20 दिन की बेटी रो रही थी. आरोप है कि विनय के घरवाले घर में ही थी लेकिन उन्होंने अंदर जाकर नहीं देखा.
इस मामले में डॉली के पिता ने विनय की मां, भाभी और भाइयों रामकुमार व टीटू पर जबरन जहरीला लड्डू खिलाकर हत्या का आरोप लगाया था. पुलिस ने वॉयस मैसेज और जांच में संपत्ति विवाद सामने आने के बाद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है. जिस जहरीले लड्डू को खाने से दंपति् की मौत हुइ है. उसके आधे हिस्से को फोरेंसिक जाच के लिए लैब भेजा गया है. विसरा भी लैब में भेजा गया है.