आगरालीक्स…आगरा में दशहरा से बूम पकड़ेगा फेस्टिव सीजन, करवाचौथ का त्योहार सबसे पहले. अब खरीदारी को उमड़ेगी बाजारों में भीड़
आगरा में दशहरा का पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है. साल का सबसे बड़ा फेस्टिव सीजन आज यानी दशहरा से शुरू हो रहा है. सबसे पहले करवाचौथ का त्योहार है, जिसको लेकर अभी से मार्केट में खरीदारों की रौल् चौल दिखाई देना शुरू हो गई है. करवाचौथ का त्योहार सबसे खास होता है जो कि पति और पत्नी के प्रेम को दर्शाता है. पत्नियां जहां अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत का पारण करती हैं तो वहीं पति भी अपनी पत्नी के लिए इस दिन विशेष उपहार भेंट करते हैं.
ज्वैलरी और कपड़ों की होगी जमकर खरीदारी
करवाचौथ पर सबसे अधिक ज्वैलरी और कपड़ों की सबसे अधिक खरीदारी होती है. इसके अलावा मोबाइल सहित अन्य गैजेट्स भी उपहार में भेंट करना आजकल सबसे अधिक प्रचलन में है. बाजारों में साड़ियों से लेकर लहंगे और अन्य ड्रेसेस की खरीदारी की जा रही है तो वहीं ज्वैलरी सहित अन्य उपहार भी भेंट किए जा रहे हैं.