आगरालीक्स…आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए पहला नामांकन हुआ जमा. नामांकन के तीसरे दिन 4 ने खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए तो 3 ने स्नातक निर्वाचन के लिए खरीदा नामांकन
उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कमिश्नरी में बनाए गए नामांकन स्थल न्यायालय आयुक्त कक्ष संख्या-4 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामांकन आवेदन प्रदान व जमा किए गए, जिसमें शिक्षक निर्वाचन हेतु कुल 04 यथा हरि किशोर तिवारी, रण विजय यादव, ब्रह्मजीत सिंह, रामू प्रसाद ने नामांकन पत्र लिए. वहीं भोज कुमार शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। स्नातक क्षेत्र हेतु कुल 03 यथा शशांक यादव, एल्डरेन सिंह, तथा दक्ष कुमार ने नामांकन फार्म प्राप्त किया।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 27 मतदान केन्द्र तथा उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु 46 मतदान केन्द्र प्रस्तावित हैं, बैठक में बताया गया कि मतदान केन्द्र बिचपुरी तथा कटरा बजीर खां में मतदाताओं की संख्या मानक से अधिक होने के कारण उसी मतदान केन्द्र पर एक – एक सहायक मतदेय स्थल की प्रस्तावना की गई है। बैठक में बताया गया कि आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु जूनियर हाईस्कूल नगर निगम बजीरपुरा का भवन जर्जर होने के कारण उसी मतदान क्षेत्र में स्थित सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज बजीरपुरा रोड में नया मतदान केन्द्र बनाए जाने की प्रस्तावना की गई है।