आगरालीक्स…शादी के मंडप से उठकर अचानक दूल्हा भाग गया. पीछा भी किया लेकिन हाथ नहीं लगा. हैरान रह गए लोग. फिर हुआ कुछ ऐसा…
आगरा मंडल के मथुरा जिले में शादी समारोह के दौरान लोग उस समय हैरान रह गए जब फेरों से पहले मंडप से उठकर दूल्हा अचानक भाग निकला. लोगों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वो हाथ नहीं लगा. काफी तलाशने पर भी जब उसकी कोई जानकारी नहीं मिली तो तत्काल दूसरे दूल्हे का इंतजाम कर फेरों की रस्म पूरी कराई गई.
घटना शनिवार शाम की है. कोसीकलां स्थित सैनी बस्ती में रामजीलाल के बेटे लोगेश की शनिवार को शादी हो रही थी. बुलंदशहर के नरौरा में रहने वाले लड़की पक्ष के लोग यहीं पर शादी करने के लिए आए थे. विवाह की सभी रस्मे हंसी खुशी से चल रही थी. फेरों की बारी आई तो अचानक दूल्हा लोकेश मंडप से उठकर वहां से भाग गया. दूल्हे के भागते ही सब हैरान रह गए और उसका पीछा किया लेकिन वो हाथ नहीं लगा. काफी तलाशने के बाद भी जब दूल्हा नहीं मिला तो सैनी बस्ती के ही रहने वाले सूरज पुत्र दिनेश के साथ बेटी दूल्हन की शादी कराई गई.