आगरालीक्स…आगरा में फिर से गर्मी ने तड़पाया. दोपहर के साथ शाम को भी हुआ गर्मी का अहसास. तापमान 36 डिग्री सेल्सियस…रात का तापमान भी बढ़ा
आगरा में गर्मी ने एक बाार फिर से लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है. पिछले चार दिन से आगरा का मौसम साफ है और दिन में धूप निकल रही है लेकिन आज धूप का प्रभाव काफी तेज रहा. इसके कारण दोपहर के समय अच्छी खासी गर्मी का अहसास हुआ. यही नहीं रात का तापमान भी बढ़ा है. आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तामपान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा. यह न्यूनतम तापमान से 3 तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में एक बार फिर से बादल छाने और बारिश होने के आसार बन रहे हैं. 27 सितंबर को आगरा में बारिश की संभावना है. बारिश के कारण तापमान में कमी आएगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 23/09/24) 36.0
Departure from Normal(oC) 0.5
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 23/09/24) 26.0
Departure from Normal(oC) 3.0