आगरालीक्स…पुलिस ने ढूंढ निकाले 400 मोबाइल. जिनके मोबाइल खोए थे या चोरी हुए थे आज उन्हें वापस किए गए. खुशी का नहीं रहा ठिकाना…इन मोबाइल की कीमत 76 लाख के करीब
माोबाइल लोगों के जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन गया है. मोबाइल नहीं है तो लगता है कि जैसे सब सूना सूना है. इसमें लोग अपने फोटोज, जरूरी डॉक्युमेंटस और ढेर सारी यादगार चीजों को संभालकर रखते हैं, लेकिन अगर यह मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाए तो इसका बहुत ज्यादा दुख होता है, लेकिन आगरा पुलिस ने ऐसे ही खोए और चोरी हुए करीब 400 मोबाइल फोन को ढूंढ निकाला है और आज इन मोबाइलों के स्वामियों को इन्हें सौंपा गया. लोगों को जब अपने ये खोए मोबाइल वापस मिले तो चेहरे पर मुस्कान तैर गई. खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा.
इस संबंध में पुलिस आयुक्त् नगर सूरज कुुमार ने बताया कि सर्विलांस सेल, नगर जोन और सीआईआर पोर्टल के माध्यम से लोगों द्वारा मोबाइल खो जाने के प्रार्थना पत्र दिए गए थे. आईईएमआई नंबरों द्वारा मोबाइल फोनों को ट्रेस किया गया. और सर्विलांस टीम द्वारा ऐसे ही खोए 400 मोबाइलों को रिकवर किया गया. इन मोबाइल की कीमत करीब 76 लाख रुपये है.