आगरालीक्स…आगरा में ढोल नगाड़ों संग रथ पर सवार होकर भक्तिभाव से निकाली मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा. नाचते गाचे भक्तजनों ने भक्ति भाव के साथ किया माता को विदा
भक्तिभाव के साथ नाचते गाते, ढोल नगाड़ों संग आज मां भगवती की विदाई हुई। मां भगवती सेवा मण्डल द्वारा तोता के ताल पर सजे पण्डाल में आज माता की प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गुलाल उड़ाते, भक्ति में झूमते सैकड़ों भक्तजनों ने भाग लिया। विसर्जन से पूर्व मां दुर्गा का पूजन कर आरती की गई। आकर्षक झांकियों व ऊंटों की अगुवाई में मां दुर्गा की 15 फुट की प्रतिमा को रथ पर सवार कर ले जाया गया।
आगे ऊंटों की सवारी और साथ में विघ्नविनाशक गणपति की प्रतिमा। मां दुर्गा के रथ पर देवी स्वरूपा नौ कन्याएं भी बैठी थीं। आयोजन समिति के मनीष ने बताया कि 15 फुट की मां दुर्गा की प्रतिमा कलकत्ता से विशेष मंगवाई गई थी। अगली बार नवदुर्गा अयोजन को और भी भव्य रूप से मनाया जाएगा। आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने भक्तजनों को सफल आयोजन कराने में मदद के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश, आकाश, मनीष, दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह, पार्षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन, रूबी आदि उपस्थित थीं।